हमारा ईमाम कैसा हो
ईमाम का मतलब - ईमाम वह जो दीन को रास्ते पर रखे यानि ईमाम वह जो हिदायत देने वाला / रास्ता बताने वाला जो दुनिया के रास्ते से अहम वह दीन का रास्ता हो और उस रास्ते का नाम सिरातल-मुस्तक़ीम है उस रास्ते पर चलने वालो को रास्ता बताने वाले को ईमाम कहते है। जो अवाम का मुन्तज़िर न हो, अवाम उससे पूछे की अब क्या करना है नाकि ईमाम आवाम से पूछे की क्या करना है जिसको दौलत, शौहरत, हुकूमत और सिआसत से लगाव कम दीन और दीनी मसलो और मसाइलो पर ध्यान अधिक हो इत्यादि। आज के
दौर में हमारे मौलाना ख़ासकर मुश्ताहिद मौलाना हमारे ईमामों के प्रतिबिम्ब है और इमामो के द्वारा दी गयी इस्लामिक तालीम की धरोहर के ज़मीन, इस्लाम की तालीमात को सही तरीके से क़ौम / उम्मत
तक पंहुचा सके। मौलाना वह जो रसूल के दीन को आगे ले जाये मौलाना वो जो सिरातल-मुस्तक़ीम को हिदायत दे मौलाना वह जो मौजूदा और आने वाली नस्लों को अपने किरदार से किरदार वाला बनाये।
मगर दुःख के साथ कहना पड़ता है की हमारे ईमाम का प्रतिनिधि यह सब करने में असफल रहा उसने मौजूदा मसाइलो को छोड़ कर वक़्फ़ में अपने वर्चस्व को बनाने में क़ौम का और क़ौम के युवा को उन्मादित किया और भ्रमित किया और उसके नतीजे सामने है इल्म का ज्ञान देने के बजाये युवा को गालिया बकने की ट्रेनिंग दी जाती है चाटुकारो से घिरे सत्ता और वक़्फ़ की राजनीती की राजनैतिक दलों से चुपचाप गुप्त गठबंधन किये एक ज़ालिम को जिसको दुनिया ज़ालिम की संज्ञा दे चुकी है उसका समर्थन किया। अरे अपने किसी ईमाम के नक़्शे कदम पर चल कर कोई मिसाल देते की आने वाली नस्ल अपने बाप से यह कह सकती की मुझे मौलाना बनना है और इस्लाम की और दीन की ख़िदमत करनी है।
हमारे सामने अयातुल्ला सीस्तानी का रुतबा उनकी क़ौम पर पकड़ उनकी इज़्ज़त हमारे सामने एक नज़ीर है काश हम भी फक्र से कहते हमारे पास भी ऐसा उलमा है जिसके पीछे हिंदुस्तान की सारी क़ौम खड़ी है। अयातुल्ला सीस्तानी वह शक्शियत जिन्होंने नोबल प्राइज जैसे सम्मान को लेने से मना कर दिया क्यों की खुदा ने जिस ईनाम और तोहफ़े से नवाज़ा है वह किसी भी दुनयावी तोहफ़े से बहुत बड़ा है और मुक़दस है।
यह याद रहे खुदा हक़ के साथ है और जो हक़ पर है जीत उसकी होगी खुदा ने पहली और शायद आखरी बार किसी पर लानत नाज़िल की वह किसी नस्ल या ज़ात पर नहीं थी वह थी झूठो पर लानत और आज तक वह क़ौम उस लानत के अज़ाब से बाहर नहीं निकल पायी है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें