शनिवार, 15 अगस्त 2015

बीजेपी का सच 



प्रधानमंत्री के लाल क़िले से दिये गये दूसरे भाषण में १२५ करोड़ देश वासियो के सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने सांप्रदायिक सद्भाव पर ज़ोर दिया और बोले "हमारी एकता, हमारी सरलता, हमारा भाईचारा और हमारा सद्भाव ये हमारी बहुत बड़ी पूंजी है। इस पूंजी को कभी दाग़ नहीं लगना चाहिए, कभी चोट नहीं पहुँचनी चाहिए।" परन्तु TOI के अनुसार बीजेपी की पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के तमाम हिस्सों में तेजी से अपनी पैठ बढ़ा रहा है। पिछले पांच साल के दौरान इसकी सबसे छोटी इकाई यानी शाखाओं में ६१ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक आंकड़े के मुताबिक, २०१५ में देश भर में हर दिन नियमित रूप से ५१३३५ शाखाएं लग रही हैं।
आलोचकों की निगाह में संघ भले ही अतिवादी संगठन है, लेकिन वे यह भी मानते हैं कि जमीनी स्तर पर इसके संगठन का कोई तोड़ नहीं। हालांकि, शाखा से जुड़ने वाले स्वयंसेवकों की कोई आधिकारिक सदस्यता नहीं होती, लेकिन हर साल शाखाओं की संख्या के अध्ययन के आधार पर पाया गया है कि २०१०-२०११ से २०१४-२०१५ के दौरान दैनिक शाखाओं में २९ फीसदी, साप्ताहिक शाखाओं में ६१ फीसदी और मासिक शाखाओं में ४० फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह है सांप्रदायिक सद्भाव के प्रमाण।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें